वायरल  हेपेटाइटिस पर तीन दिवसीय कार्यशाला


 मेरठ। मेडिकल कालेज के  लाला लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज मेरठ में वायरल  हेपेटाइटिस के संबंध में एक तीन दिवसीय राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत

कार्यशाला का शुभारम्भ प्रधानाचार्य महोदय डॉ आर सी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ डॉ अखिलेश मोहन, निदेशक स्वास्थ्य विभाग मेरठ डॉ अशोक तालियांन, मेडिसिन विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मेडिसिन आभा गुप्ता, प्रोफेसर मेडिसिन विभाग डॉक्टर अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस विभिन्न जिलों के हेपेटाइटिस के नोडल अधिकारी को पैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, फिजिशियन तथा एनाटॉमिस्ट ने प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में डॉक्टर अंतिम गुप्ता एसोसिएट प्रोफेसर एनाटॉमी व्याख्यान में लिवर की एनाटोमी तथा फिजियोलॉजी को समझाया, डॉक्टर नीलम सिद्धार्थ ने बताया कि वायरल हेपेटाइटिस पूरे संसार में फैल रहा है इसका प्रतिशत इंडिया में बहुत ज्यादा है। पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह ने हेपेटाइटिस सी की जांचों के बारे में बताया, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर प्रेम प्रकाश मिश्रा ने हेपेटाइटिस बी की जांचों के संदर्भ में व्याख्यान दिया। एसोसिएट प्रोफेसर पैथालॉजी डॉ दीपाली मित्तल ने लीवर की बीमारियों और उनका क्या महत्व है के बारे में बताया।इस कार्यशाला में डॉक्टर योगिता सिंह, डॉक्टर संध्या गौतम, डा श्वेता शर्मा, डॉक्टर स्नेहलता वर्मा, डॉ योगेश मानिक, डॉ अनिल कुमार, मेडिसिन विभाग के रेसिडेंट्स डॉक्टर डॉ अभिषेक, डॉ गरिमा, डा शशांक, डॉक्टर अंशुल शुक्ला डॉ अर्चित व अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य डा आर सी गुप्ता ने कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु शुभ कामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts