मेरठ पीएसी में तैनात सिपाही ने पत्नी को छोड़ा

 पति की चौखट पर तीन दिन से न्याय की गुहार लगा पत्नी अचानक हुई लापता 

पति की लेखपाल की तैयारी पत्नी ने करायी ,चयन होने पर पत्नी से मुंह फेरा 

 हापुड‍़ से गुलफाम सैफी की रिपोर्ट 

 हापुड़ । एक और नारी सशक्तिकरण की बात हो रही है। वहीं दूसरी ओर इसका दूसरा पहलू सामने आ रहा है। हापड़ के थाना बाबू गढ‍़ छावनी के उपेडा गांव में एक विवाहित  महिला  भूखी प्यासी पति के दरवाजे पर सुसरालियों से उसे घर में रखने की गुहार रही थी। लेकिन सुसरालियों ने उसकी एक न सुनी । अब वह लापता हो गयी है। उसका कोई सुराग नहीं चल पा रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इस बारे में कोई भी जानकारी देने से बच रहे है। महिला का  आप बीती का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

लापता होने से पूर्व सहारनपुर के मोधोनगर निवासी शिवानी पुत्री हरिश कुमार  रोते हुए बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उसका दो नम्बर से आईपीएस में चयन होने से रह गया। इस बीच उसकी मुलाकात  मेरठ पीएसी में तैनात प्रभात सेहरावत  पुत्र अमरपाल निवासी उपेडा से सर्म्पक हुआ।प्रभात ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। शादी का दबाव बनाने पर वह आना कानी करने लगा। जब उसे थाने में उसके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया तो नौकरी जाने के खतरे को देखतते हुए प्रभात ने बकायदा मंदिर में शादी कर ली। बकायदा हिदूं मैरिज एक्ट मैरिज सर्टिफिकेट भी बनाया। जो कि 9  जून  2023  को रजिस्ट्रड है।   शिवानी का आरोप  था  उसने अपने पति की लेखपाल के तैयारी करायी थी। जिसके कारण उसका चयन लेखपाल पद के लिए हो गया है। लेकिन पिछले तीन दिनों से उसके सुसरालिया उसके साथ मारपीट कर रहे है। उसे घर से बाहर निकाल दिया। नौकरी जाने के खतरे को देखते हुए उसके बयान बदलवा दिए। उनसे बताया अब वह कहां जाए। उसने अपने पति पर विश्वास किया था। परिजन भी उसकी मर्जी से शादी करने के बाद उसका साथ नहीं दे रहे है।  शिवानी का आरोप है सुसरालियाें ने उसे सम्पत्ति से बेखदल कर दिया है। शिवानी का आराेप है। सुसरालियो ने उसका गर्भपात दवाई खिला कर कराया। शिवानी ने बताया की

वही इस मामले में दूसरा पहलू यह निकल कर सामने आया । पति की चौखट पर न्याय की गुहार लगी महिला अचानक गायब हो गयी। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। सूत्रों की मानें तो उसे पीसीआर 112 ले गयी है। लेकिन कहां पर ले गयी है। इसकी जानकारी कोई नहीं दे रहा है। हमारे संवाददाता ने इस बारे में थाना प्रभारी व एसपी हापुड‍़ व डीएम हापुड‍़ से महिला के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया तो सभी जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts