उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोषालकर पर दहिसर इलाके में  मारकर हत्या 

 आरोपी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी 

मुंबई,एजेंसी । मुंबई में गुरुवार (8 फरवरी) की शाम उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोषालकर पर दहिसर इलाके में फायरिंग हुई, जिसके बाद उन्हें तीन गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना को अनजाम देने के बाद आरोपी ने भी खुदकुशी कर ली। विनोद घोसालकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं और अभिषेक घोषालकर उनके बेटे हैं। अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक थे। घटना के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। 

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इस घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफे की मांग की है। शिवसेना यूबीटी  सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में 'गुंडों' का राज है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम गैंगस्टर्स से मिलते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य 'गैंगस्टर्स' के हाथ में है। इसलिए कानून का डर नहीं बल्कि पुलिस को 'शिंदे गैंग' की सेवा में छोड़ दिया गया है। आरोपी मॉरिस भाई ने पहले अभिषेक के साथ फेसबुक लाइव किया और उसके बाद गोली मारी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नेताओं सहित कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया7 लेकिन ये वीडियो इतना विभत्स है कि  उसे नहीं देखा  सकताहै। वही शिवसेना यूबीटी  के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "...महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है ।आमदार हों या खासदार हों कोई सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। क्या विपक्षी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है? मुख्यमंत्री से लेकर पूरी की पूरी एनडीए सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल हो गयी है।  ये सरकार राम राज्य लाने का वादा करती है।ऐसी सरकार को हम पूरी तरह से उखाड़ फेकेंगे।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts