बदले की राजनीति नहीं बदलाव से होगा परिवर्तन  : चौधरी विजेन्द्र सिंह 

- बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के गांव संभलहेडा में किसानों ने दिया समर्थन, भाकियू तोमर जिलाध्यक्ष ने कराया कार्यक्रम आयोजित 

- लोकदल पार्टी का बढ़ रहा जनाधार

मेरठ।  लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। गांव गांव जाकर लोकदल पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता  लगातार कड़ी मेहनत से जनता जनार्दन को जोड़ने का काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आते ही चौधरी विजेन्द्र सिंह संघर्षरत इरादों से 

कार्यकर्ताओं को एकजुट कर लोकदल का पटका पहनाकर सम्मानित कुनबा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गुरूवार को बिजनौर लोकसभा सीट अंतर्गत गांव संभलहेडा में प्रधान अखलाक अहमद के आवास पर लोकदल पार्टी का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोकदल राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह का मुजफ्फरनगर से भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लोकदल पार्टी में शामिल कर चौधरी विजेन्द्र सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीण किसानों ने लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट होने का संदेश दिया।



 लोकदल यूपी प्रभारी चौधरी गजेन्द्र सिंह नीलकंठ ने किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के पदचिन्हों पर चलने की अपील करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। गांव संभलहेडा में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल बजाकर चौधरी विजेन्द्र सिंह का स्वागत किया। चौधरी विजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मकसद किसानों के हक में आवाज उठाना है और हर किसान मजदूर और गरीबों की लड़ाई खुलकर लड़ने के एक एक खून का कतरा उनके सम्मान में तत्पर रहेगा। किसान हित में काम करने और लड़ाई लड़ना ही उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल हैं।‌ लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह के दिशा निर्देश पर गुरुवार को भी सुबह से शाम तक चौधरी गजेंद्र नीलकंठ  के आदेश पर लोकदल टीम गांव गांव जाकर किसानों से बात कर उनको जोड़ने का काम किया और लोकदल राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह द्वारा किसान-मजदूरों के हित में लड़ी जा रही लड़ाई को गिनवाया। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया और लोकदल पार्टी का परिवार बढ़ाने की जिम्मेदारी दी। कहा कि लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह की अगुवाई में लोकदल पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ रहा है जिससे विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। कहा कि लोकदल पार्टी किसान मजदूर के परिवारों को क्षेत्र होने वाले विकास और सुविधाएं मिलेंगी और उनके हकों को भी दिलाने का काम किया जाएगा। लोकदल राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि आने वाले 45 दिनों के अंदर गांव और शहर के प्रत्येक धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा और युवाओं के लिए फ्री शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts