घर में घुसकर लूटपाट के बाद महिला की हत्या 

 बदमाशों ने दिनदहाडे दिया घटना को अंजाम , रात को हत्या का चला पता 

 मृतका ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी 

 मेरठ। जिले में आपराधिक घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर गांव में गुरूवार को बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की लूटपाट के बाद निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। घटना का पता रात के समय चला ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वही परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। 

 कमलेश पत्नी स्वर्गीय अरविंद गुप्ता मकान में अकेली रहती थी। पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। कमलेश की सास कुछ ही दूरी पर मकान में रहती है। कमलेश की बेटी स्वाति पत्नी मंयक अपने परिवार के साथ गोविंदपुरी में रहती है। कमलेश सुबह साढ़े चार बजे अपनी सास को चाय देने के लिए गयी थी। दोपहर को उनकी बेटी स्वाति ने मॉ को कॉल किया जो रिसीव नहीं हुआ। रात के समय बेटी अपनी मॉ के घर पर पहुंच। स्वाति के अनुसार घर का गेट खुला हुआ था। उनकी मॉ का शव बेड पर पड़ा था। जिसके ऊपर चादर ढकी हुई थी। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का मौका मुआयना किया। मृतक के शरीर से कान के कुडंल ,सोने के कडे़,सोने की चेन अन्य सामान गायब मिला। प्रथम दृष्टया लूटपाट के हत्या निकल कर सामने आयी। मौके पर फोरेसिंक टीम को बुलाया गया। स्वाति का कहना है उनकी मॉ ब्याज पर पैसा देती थी। ड्रांइग रूम में बही खाता रखा था जो पूरी तरह अस्तव्यस्त कर दिया गया है। 

 वही इस मामले में एसएसपी रोहित सजवान का कहना है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। आसपास के घरों में सीसीटीवी की फुटेज को देखा जा रहा है। जल्दी ही घटना से पर्दाफाश किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts