गोवा कैबिनेट ने किया रामलला का दर्शन

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत 51 सदस्य रहे मौजूद
अयोध्या (एजेंसी)।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ गोवा की पूरी कैबिनेट रामलला के दरबार में पहुंची और दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ आए सभी 51 सदस्यों ने रामलला के चरणों में माथा टेका।
बृहस्पतिवार दोपहर को सभी अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे तो परंपरागत अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया गया। सभी को ई बस द्वारा एयरपोर्ट से राममंदिर परिसर ले जाया गया।
एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरिशपति त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सभी का स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts