उत्तरांखड़ सरकार को बर्खास्त करों 

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने डीएम आफिस पर किया प्रदर्शन 

मेरठ। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई घटना की निंदा करते हुए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलित और मुस्लिम को निशाना बनाया जा रहा है। देश में अराजकता का माहौल है, ऐसे में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी हैं।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रचार सचिव मोहम्मद अरशद सैकड़ों लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई घटना निंदनीय है। पुलिस फायरिंग में शहीद हुए मृतक परिवार को मुआवजा दिया जाए। उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक समुदाय को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया है। घटना के बाद पुलिस चेकिंग के नाम पर युवाओं को झूठे मुकदमे में फंसा रही है। जिस वजह से हल्द्वानी में रहने वाले कई मुस्लिम परिवार बेघर हो चुके हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार को तत्काल रूप से बर्खास्त किया जाए।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का कहना है कि प्रधानमंत्री भारत देश में रहने वाले सभी का होता है। लेकिन भाजपा सरकार केवल एक समूह की बनकर रह गई हैं। वें राजनीतिक लाभ लेने के लिए दलित और मुस्लिम का उत्पीड़न कर रही है। पूर्व में भी देश के अलग-अलग स्थान पर दलित और मुस्लिमों के साथ घटना हुई है। जिनकी जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts