एनसीसी इकाई और समाजशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी इकाई द्वारा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल महेश चौहान तथा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के संरक्षण तथा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा. लता कुमार के संयोजन में आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कैडेट्स ने महिला सुरक्षा की चुनौतियाँ विषय पर अपने विचार प्रकट किए और महिला सुरक्षा पर अपने विचार और अनुभव साझा किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट सुनयना ने, द्वितीय स्थान कैडेट निकिता ने एवं तृतीय स्थान कैडेट मानसी ने प्राप्त किया । एनसीसी अधिकारी लैफ़्टिनेंट लता कुमार ने राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स को बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस सरोजिनी नायडू की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। उन्होंने आम महिलाओं को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उनका मानना था कि यदि पुरुष देश की शान है तो महिला उस देश की नीव है. उनके कार्यों और महिलाओं के अधिकारों के लिए उनकी भूमिका को देखते हुए 13 फरवरी 2014 को भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की गई. महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कैडेट्स को राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। लैफ़्टिनेंट प्रो.लता कुमार ने कार्यक्रम का संयोजन किया और कैडेट्स को शुभकामनाएँ दीं। आयोजन में 20 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
वहीं समाजशास्त्र विभाग द्वारा भी राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजशास्त्र विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एक लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था 'महिला सशक्तिकरण और क़ानून'। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. नेहा सैनी, एमए-द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. लता कुमार-समाजशास्त्र विभाग ने किया।
No comments:
Post a Comment