मेरठ से नोएडा तक चलेंगी तीन अस्थाई बसें

यात्री समय से पहुंच पाएंगी कार्यालय, बसों के लिए इंतजार करना पड‍़ता है

मेरठ। परिवहन निगम ने मेरठ से नोएडा के लिए सुबह के समय तीन बसों को अस्थाई रूप से संचालित किया है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जल्द इन बसों का समय सारिणी बनाकर नियमित किया जाएगा। वैसे मेरठ डिपो की छह बसों को सीधे नोएडा तक चलाने की कार्य योजना चल रही है।

मेरठ से एक्सप्रेसवे को होकर नोएडा और परी चौक के लिए नोएडा डिपो की ही बसें चलती है। चार बसें रात्रि में मेरठ डिपो पर रहती है, जो सुबह भैसाली बस अड्डे से चलती है। जबकि सुबह के समय नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, कौशांबी, दिल्ली आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है। ऐसे में चार बसों में यात्री नहीं जाते। सुबह के समय चारों बसें नोएडा चली जाने के कारण यहां यात्रियों को नोएडा के लिए सीधी बसें नहीं मिलती। आठ बजे बसें आती है, जब तक आफिस में जाने वाले दैनिक यात्रियों को देर हो जाती है। इसी कारण मेरठ डिपो की तीन बसों को अस्थाई रूप से नोएडा के लिए चलाया गया है।वैसे ये बसें दिल्ली जाती है, मगर नोएडा की सवारी अधिक होने पर सुबह पांच से छह बजे तक की इन बसों को दिल्ली के बजाए नोएडा के लिए चलाया जा रहा है। 

मेरठ डिपो के केंद्र प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि नोेएडा तक छह बसें चलाने की कार्ययोजना है, अभी यात्री अधिक होने पर तीन बसों को अस्थाई रूप में चलाया जा रहा है। जल्द टाइम टेबल बनाकर मेरठ डिपो की छह बसों का संचालन नोएडा और परी चौक तक किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts