जीप और पिकअप की टक्कर, 6 की मौत
- बलिया में तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे, 10 घायलबलिया (एजेंसी)।बलिया में बीती देर रात जीप और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में जीप सवार 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 घायल हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। हादसा रात 2 बजे नेशनल हाईवे-31 पर बैरिया थाना क्षेत्र में हुआ।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सदर अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में 5 दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के रहने वाले थे। जो अनंत साह के घर से तिलक चढ़ाने के लिए खेजुरी क्षेत्र के मासूमपुर गांव गए थे। तिलक चढ़ाकर वापस कमांडर जीप से लौट रहे थे। तभी ये रास्ते में ये हादसा हुआ।
हादसे में घायल रविंद्र ने बताया कि गांव के ही अनंत साह की बेटी की 2 मार्च को शादी थी। इस लिए कल 26 फरवरी सोमवार शाम को गांव से कुल 70 लोग तिलक चढ़ाने गए थे। वहां से कार्यक्रम खत्म होने के बाद हम 15 लोग जीप से घर लौट रहे थे। बाकी लोग दूसरी गाड़ी आ रहे थे।
लड़की की चचेरी दादी सुनीता ने बताया कि शादी नजदीक था, लड़के वालों के यहां सब गए थे। वहां से कुछ लोग रात में वापस भी आ गए थे। जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ वो पीछे थी। उसी गाड़ी में मेरे पति भी सवार थे। हादसे में उनकी भी मौत हो गई।
सुनीता ने बताया कि मरने वालों में 5 इसी गांव के हैं। जिसमें लड़की के चचेरे बाबा राजेंद्र गुप्ता, चचेरा भाई राजू गुप्ता, चचेरे बाबा राम जनम गुप्ता के दो नाती की मौत हुई है। जीप चालक की भी मौत हुई है, जो दूसरे गांव का है।
मृतकों की पहचान, अजय प्रताप गुप्ता के पुत्र अमित कुमार गुप्ता (46), वीरेंद्र शर्मा के पुत्र रंजीत शर्मा (32), मुन्ना के पुत्र यश गुप्ता (9), मुन्ना गुप्ता के पुत्र राज गुप्ता (11),धनपत गुप्ता के पुत्र राजेंद्र गुप्ता (50) व एक अज्ञात है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है।


No comments:
Post a Comment