दिल्ली विधानसभा
- एलजी के खिलाफ आप विधायकों का जोरदार हंगामाभाजपा का जलाया पुतला
नई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उपराज्यपाल के खिलाफ जमकर हंगामा किया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 15 मिनट बाद बैठक को फिर से शुरू किया। विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एक बार फिर उपराज्यपाल और भाजपा के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। उनके शांत नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कल तक के लिए बैठक को स्थगित कर दिया है।
सदन से निकलकर आम आदमी पार्टी के विधायक विधानसभा परिसर में नारेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली जल बोर्ड के गलत बिल सही करने की योजना रोके जाने के विरोध में हंगामा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नारेबाजी की। महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आप विधायकों ने भाजपा का पुतला जलाया।


No comments:
Post a Comment