प्रभु विग्रहों का प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक
मरठ। ब्राह्मण कल्याण परिषद के तत्वावधान में नवनिर्मित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर डी ब्लॉक शास्त्री नगर मे मे प्रभु विग्रहों का प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है।
मीडिया को जानकारी देते हुए परिषद के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जगद्गुरू शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज के शिष्य स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ के सानिध्य में सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया सांसद राजेंद्र अग्रवाल ,राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज, कमल दत्त शर्मा , परिषद के संरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, पं. सुनील भराला, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, आदि मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया 24 फरवरी से सुबह आठ बजे से 26 तक तक संध्या तक चलेगा। उन्होने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान के श्री विग्रहों की पूजा अर्चना एवं महायज्ञ पूर्ण विधि विधान के अनुसार सम्पन्न किया जाएगा। हस मौके पर पं. खुशी राम शर्मा, पं. दिलीप शर्मा, विवेक शर्मा, सुधेश शर्मा, अजय शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment