आज हर भारतीय का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना - पीएम मोदी 

 बोले पीएम मोदी आज दुनिया भारत को 'विश्व बंधु' के रूप में देख रही है

आबू धाबी,एजेंसी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन वह अबू धाबी पहुंचे। जहां यूएई के राष्ट्रपति राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की. कल पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2015 के बाद से अब तक सात बार खाड़ी के इस देश का दौरा कर चुके हैं। 2015 में पीएम मोदी पहली बार संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे थे, जो भारत के किसी भी प्रधानमंत्री का 34 साल बाद यूएई का दौरा था।

अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि, ''आज हर भारतीय का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। वो कौन सा देश है जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है? हमारा भारत...कौन सा देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है? हमारा भारत. कौन सा देश पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह पर पहुंच गया? हमारा भारत. कौन सा देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया? हमारा भारत. किस देश ने एक साथ 100 उपग्रह लॉन्च करने का रिकॉर्ड बनाया? हमारा भारत. भारत। किस देश ने अपने दम पर 5जी तकनीक विकसित की और इसे सबसे तेजी से लागू किया? हमारा भारत."

पीएम मोदी ने कहा, "आज, भारत को उसकी मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए पहचाना जा रहा है. भारत को एक जीवंत पर्यटन स्थल के रूप में पहचाना जा रहा है. भारत को एक बड़ी खेल शक्ति के रूप में पहचाना जा रहा है. दुनिया भर में डिजिटल इंडिया की सराहना की जाती है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि यूएई के लोगों को भी इसका लाभ मिले, हम सभी प्रयास कर रहे हैं. हमने यूएई के साथ RuPay कार्ड साझा किया है। जल्द ही यूएई में यूपीआई शुरू होने वाला है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, "आज दुनिया भारत को 'विश्व बंधु' के रूप में देख रही है. आज दुनिया के हर बड़े मंच पर भारत की आवाज सुनाई देती है. जहां भी है संकट में सबसे पहले वहां पहुंचने वाले देशों में भारत का नाम आता है. आज का सशक्त भारत हर कदम पर अपने लोगों के साथ खड़ा है."

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ''मोदी ने गारंटी दी है कि मोदी ने अपने तीसरे टर्म में भारत तो तीसरे नंबर की इकॉनोमी बनाने की गारंटी दी है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होना की गारंटी."


No comments:

Post a Comment

Popular Posts