उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के 187 अनबैंक्ड रूरल सेंटर्स अब ग्रामीण भारत में 5.5 लाख से ज्यादा ग्राहकों को दे रहे हैं सेवायें
मेरठ। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) देश में अग्रणी स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है, जो अब 187 अनबैंक्ड रूरल सेंटर्स (यूआरसी) के अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से बिना सेवा-प्राप्त और कम सेवा-प्राप्त 5.5 लाख ग्रामीण ग्राहकों की बैंकिंग से जुड़ी जरूरतें पूरी कर रही है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ इत्तिरा डेविस ने कहा, इन यूआरसी के माध्यम से उज्जीवन एसएफबी सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों को कृषि एवं फसल ऋण, किफायती आवास ऋण, व्यक्तिगत ऋण और व्यवसाय ऋण की पेशकश करती है। यह बैंक आकर्षक ब्याज दरों पर सावधि जमा एवं बचत खाता तथा चालू खाता भी देती है। यह यूआरसी बैंकिंग की व्यक्तिगत सेवाएं देते हैं, जिनमें डोरस्टेप बैंकिग और टेक्नोलॉजी इनेबल्ड बैंकिंग का शानदार अनुभव शामिल है। इस प्रकार बैंकिंग से जुड़ी जरूरतों के लिये लंबी दूरी की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं रहती है। श्री डेविस ने कहा, उज्जीवन एसएफबी में हमारा मानना है कि सभी को शामिल करने वाली बैंकिंग से लोगों की जिन्दगी बदल सकती है। हमारे अनबैंक्ड रूरल सेंटर सकारात्मक बदलाव को प्रेरित कर रहे हैं। जन-साधारण के बाजार के लिये एक जिम्मेदार बैंक के तौर पर हम प्रासंगिक एवं मायने रखने वाली बैंकिंग सेवाएं लाने पर ध्यान बरकरार रखेंगे। इसके लिये टेक्नोलॉजी के नए-नए समाधानों से बिना सेवा-प्राप्त और कम सेवा-प्राप्त ग्राहकों की सहायता की जाएगी। हमारा मिशन समाज के सभी वर्गों के डिजिटल एवं वित्तीय समावेशन तथा समृद्धि को बढ़ावा देना है।


No comments:
Post a Comment