प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भगवा रंग में रंगा मेरठ शहर 

चारों ओर रामनाम की गुंज 

मेरठ।अयाेध्या में रामलला के अपने मंदिर में विराजमान होने का जहां जश्न का माहौल है वही दूसरी रावण की सुसराल में मेरठ पूरी तरह भगवा रंग में रंग चुका है। चारों और रामधुन की गुंज गली मौहल्लों से बाजारों तक दिखाई दे रही है। रामलला के  स्वागत के लिए घरों से सड़कों तक भगवा झंडों की सजावट की गई है। प्रसाद तैयार किया जा रहा है। पूरा शहर राम के रंग में रंगा है। भक्तों के मन में रामनाम का उत्साह है। हर जुंबा श्री राम जानकी के गुणगान कर रही है।

क्रांतिधरा मेरठ दरअसल रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका है। रिश्ते के अनुसार असुरराज रावण, मेरठ का दामाद है। मंदोदरी के पिता मयदानव बेहतरीन शिल्पकार और वास्तुज्ञानी थे। मयदानव ने ही गंगा किनारे इस नगरी को एक टीले पर बसाया था। इस नगरी का नाम मय का खेड़ा रखा गया। जिसका जिक्र पौराणिक किताबों में भी है। कालांतर में मय का खेड़ा का अपभ्रंश होते होते यह मेरठ बन गया।


मेरठ के पुराने शहर में आज भी मयदानव से जुड़े कुछ चिन्ह मिलते हैं। सदर थाने के पीछे बिल्वेश्वर नाथ शिवमंदिर है। अतिप्राचीन शिवमंदिर में स्वयंभू शिवलिंग है। इसी मंदिर में मंदोदरी शिव पूजन करने आती थी।मंदोदरी ने शिवजी से वरदान मांगा था कि उसे विश्व का सबसे बलशाली, बुदि्धमान और ज्ञानवानी पति चाहिए। जो बड़ा शिवभक्त हो। शिवजी के वरदान के चलते मंदोदरी का विवाह रावण के साथ हुआ। क्योंकि विश्व में रावण आज तक बेहद ज्ञानी और सबसे बड़ा शिवभक्त कहा गया है। आज भी बिल्वेश्वर नाथ मंदिर है, भक्त यहां पूजन करते हैं।22 जनवरी को शहर में 150 से अधिक मंदिरों में अनुष्ठान समारोह होगा। मेरठ के चार कोनों पर चार दिशाओं में बने शिवमंदिरों में सुबह 5 बजे से हवन, पूजन प्रारंभ हो जाएगा।औघड़नाथ, बिल्वेश्वरनाथ, कालेश्वर, धनेश्वर, भोलेश्वर सहित अन्य मंदिरों में दिनभर पूजन समारोह होंगे। साथ ही शहर के सभी बाजारों में भगवा सजावट की गई है। रामध्वजा, भगवा झंडे, झंडियां लगाए गए हैं। लाइटें, दीपकों से बाजार जगमगा रहे हैं।

   शास्त्री नगर के सैक्टर दो के सैंट्रल मार्केट में अयोघ्या की झलक दिखाई दे रही है। नई सड़क से लेकर शास्त्री नगर के सैक्टर दो की पुलिस चौकी तक बाजार को पूरी तरह सजाया गया है। भगवा रंग में कपड़ें से तोरण द्वार बनाए गये है। डीजे पर रामधुन लगाता बजाई जा रह है। जगह-जगह राम दरबार लगाए गये है। जो काफी मनमोहक दिखाई दे  रहे है। यहां पर हुई सवाजट को दूर दराज से लोग देखने के लिए आ रहे है। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts