थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस पर लगाए आरोप


मेरठ।
थाना कंकरखेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पैसे लेकर आरोपी को छोड़ने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। बताया कि पुलिस युवक को देर रात घर से उठा लाई थी। इस दौरान पुलिस ने घर जमकर मारपीट की। घर का समान तोड़ दिया।

कंकरखेड़ा थाने पर सुबह जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व थाना प्रभारी के बीच नोकझोंक हुई। दरअसल पुलिस ने एक युवक को उठाया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दबिश के नाम पर युवक के घर में तोड़फोड़, मारपीट कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।

इस बारे में जब थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी मामले से इंकार कर दिया। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष ने घटना के बारे में अनभिज्ञता प्रकट की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts