विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा-कर्नल अशोक किनी
प्रत्येक छात्र द्वारा स्वयं को वैश्विक आवश्यकता के अनुसार ढालने का प्रयास किया जाना चाहिए-सुधीर शर्मा
दी एकेडमी में तीन दिवसीय इण्टरनेशनल रिपब्लिक माॅडल यूनाइटेड नेशन्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
मेरठ। लोहिया नगर स्थित मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट काॅलेज व शास्त्री नगर, मेरठ स्थित दी एकेडमी (A unit of MSM) स्कूल द्वारा मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज प्रांगण में तीन दिवसीय इण्टरनेशनल रिपब्लिक मॉडल यूनाइटेड नेशन्स (IRMUN) कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि सेना मेडल व विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित कर्नल अशोक किनी द्वारा कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया कि आज विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। समूचे विश्व में नित नये परिवर्तन हो रहे हैं। आज प्रत्येक युवा को इन चुनौतियों की गंभीरता को पहचानते हुए तैयार रहना चाहिए।
एमएसएम फाउंडर सुधीर शर्मा ने कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रत्येक छात्र द्वारा स्वयं को वैश्विक आवश्यकता के अनुसार ढालने का प्रयास किया जाना चाहिए। विकास की दिशा में प्रवृत करने वाली इस प्रकार की आकांक्षाओं को प्राप्त करने में संस्थायें अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं।
इससे पूर्व कान्फ्रेंस का उदघाटन मुख्य अतिथि सेना मेडल व विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित कर्नल अशोक किनी (रिटायर्ड) के द्वारा किया गया। उदघाटनकर्ता कर्नल अशोक किनी (रिटायर्ड), एमएसएम फाउंडर सुुधीर शर्मा , डायरेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सोम , विदुषी शर्मा आई.आर.एम.यू.एन. संस्थापक श्रेयस वार्ष्णेय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कॉन्फ्रेंस का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संचालनकर्ता प्रो. मोहित सती व प्रो. नीरज चौधरी द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में यश त्यागी, देबोलीना, विनीता, विशाल, स्वास्तिका, गौरव आदि छात्र-छात्राओं ने मूक अभिनय व सामूहिक नृत्य द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कॉन्फ्रेंस में विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक गण व अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहेे।
मुख्य अतिथि कर्नल अशोक किनी (रिटायर्ड) पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम आजाद के कार्यकाल में राष्ट्रपति भवन के पूर्व नियंत्रक रह चुके है। देश में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में सक्रिय रहे श्री किनी युवाओं के दिशा-निर्देशन हेतु मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में सक्रिय हैं। श्री किनी ने स्वच्छ भारत मिशन व योगा में भी महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान दिया है। प्रधानाचार्य सुमति सिंह मो. आबिद अल्का सिंह , विजय लक्ष्मी , डॉ. निधि शर्मा , डॉ. शालिनी शर्मा व बीना थोमस आदि का प्रमुख सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment