आयोजित विशेष लोक अदालत में एन.आई. एक्ट के कुल 83 वादों का किया गया निस्तारण

दीवानी न्यायालय, मेरठ बाह्य न्यायालय सरधना व मवाना में एन०आई० एक्ट के वादो का निस्तारण किये जाने हेतु किया गया विशेष लोक अदालत का आयोजन

 


मेरठ।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा  जिला न्यायाधीश/अयक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ  रजत सिहं जैन के मार्गदर्शन आज दीवानी न्यायालय, मेरठ बाह्य न्यायालय सरधना व मवाना में एन.आई, एक्ट के वादों का निस्तारण किये जाने हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 83 वादों का निस्तारण किया गया। 

 पराम यादव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-3 मेरठ द्वारा 16 वादों का निस्तारण किया गया, अनुज कुमार ठाकुर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-04 मेरठ द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया,  योगेश जैन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-05 मेरठ द्वारा 26 वादो का निस्तारण किया गया, स्वाति सिहं, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-06 मेरठ द्वारा 08 वादों का निस्तारण किया गया, रजत शुक्ला, अपर सिविल जज (जू0डि0) न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 18 वादो का निस्तारण किया गया, आशिफ नवाज खान, सिविल जज (जू०डि०) सरधना मेरठ द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया, सुश्री शशी गौतम, अपर सिविल जज (जू०डि०) न्यायालय संख्या-02 मेरठ द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया, अब्दुल जमील, पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त न्यायालय संख्या-02 मेरठ द्वारा 10 वादो का निस्तारण किया गया। इस प्रकार मंगलवार को आयोजित विशेष लोक अदालत में एन.आई. एक्ट के कुल 83 वादों का निस्तारण किया गया तथा अंकन 38,06,701/-रूपये समझौते के रूप में प्रदान की गयी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts