प्राण प्रतिष्ठा पर भोलश्वर मंदिर में  501 किलो  हलुआ भोग का वितरण 

 मेरठ।एक ओर जहां  सम्पूर्ण वातावरण राम मय हो गया वही शास्त्री नगर भोलेश्वर मंदिर पर भी राम नाम की गंगा बही। सुबह  7:30 बजे मंदिर में स्वच्तता के साथ सभी विग्रह का स्नान करा के नए पोशाक और फूलों से सजाया गया। उसके बाद राम नाम के सकीर्तन के मध्य पंडित विक्रांत, पंडित पुष्पेंद्र द्वारा 501 हवन की आहुति मुख्य यजमान  समय सिंह सैनी ,भाजपा के प 0 उत्तर प्रदेश के संयोजक आलोक सिसोदिया,  नवीन अरोरा, अंकुर, सचिन, अंकित, विनीत शारदा , अखिलेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, आदि ने दी  ।


हवन के बाद सुंदर काण्ड, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया । वही अयोध्या से राम विग्रह के दर्शन सीधे प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर करे आरती के साथ 501किलो का हलुआ भोग  का विशाल भंडारा में प्रसाद वितरण किया गया ।शाम को महा आरती कर के भव्य आतिशबाजी की गई।।


 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts