रालोद द्वारा घोषित किए गए विधानसभा अध्यक्ष 15 दिन में बूथ कमेटी होगी पूरी
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया।मीटिंग में बूथ कमेटी और सेक्टर कमेटी बनाने के निर्देश जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ द्वारा जारी किये और सेक्टर कमेटी हेतू पदाधिकारीगण की विधानसभावार ज़िम्मेदारी तय की गई।
मीटिंग को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि पार्टी का सबसे मज़बूत स्तम्भ बूथ का कार्यकर्ता होता और उसी के सहयोग से चुनाव पूर्ण होता है इसलिए सभी की ज़िम्मेदारी है कि मज़बूती से बूथ और सेक्टर कमेटी जल्द से जल्द तैयार की जाए।
प्रदेश अध्यक्ष(सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल इंडिया गठबंधन की मज़बूत और ज़िम्मेदार कड़ी है और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ज़िम्मेदारी से बूथ और सेक्टर कमेटी का गठन करें ताकि लोकसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय लोकदल गांव में उपस्थिति दर्ज कर सके।
जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी अपनी विधानससभा में जी जान से जुट जाएं और आज सिवालखास से श्री को विधानससभा अध्यक्ष एवं श्री दर्पण सिवाच को सरधना विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है और जिला पदाधिकारी को विधानसभावार ज़िम्मेदारी दे कर सेक्टर एवं बूथ कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विधानसभा पर एक हफ्ते में बूथ कमेटी तैयार कि जाएगी।
मीटिंग में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव डॉ राजकुमार सांगवान,नरेंद्र खजूरी,प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे,आतिर रिज़वी प्रदेश महासचिव,दीपक तोमर प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ,प्रदेश अध्यक्ष(सहकारिता) अमरजीत सिंह बिड्डी,कर्नल ब्रह्मपाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष(सैनिक प्रकोष्ठ),अशोक चौधरी,संजय पनवाड़ी,प्रताप लोहिया, नईम सागर महानगर अध्यक्ष,गौरव जीटोली, राजू तेवतिया,ज़ीशान सिद्दीकी,दीपक गुण,सुबोध भदौडा,सोहराब ग्यास, प्रशांत चौधरी, दर्पण सिवाच,भूरा चंदौड़ी, बिलाल चौधरी, कलवा कुरैशी,शबाब रिज़वी, फूलकुमार भदौड़ा, विनय फौजी, रविंद्र चौधरी, सतपाल यादव प्रधान,सी. पी. सिंह, इरशाद रिज़वी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment