पूरी अयोध्या राम की धुन से गुंजी 

अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा आज:दोपहर 12:29:08 से 12:30:32 के बीच 84 सेकेंड में पूरे विधान

अयोध्या,एजेंसी। वह सुनहरा पल कुछ ही पलों में आने वाला है। जिसका पूरा देश पांच सालों से इंतजार कर रहा था। पूरा अयोध्या राम की धून से गुंज रहा है। प्राण-प्रतिष्ठा आज:दोपहर 12:29:08 से 12:30:32 के बीच 84 सेकेंड में पूरे विधान के साथ किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ अयोध्या पहुंच गये है। प्रधानमंत्री कुछ ही मिनट में राम मंदिर में पहुंचने वाले है। श्रीराम मंदिर लाइटिंग से जगमगा उठा है। तीन मंजिला मंदिर को फूलों से सजाया गया है। मंदिर 8 एकड़ में बन रहा है। मंदिर परिसर 71 एकड़ में फैला हुआ है।

अयोध्या में अलौकिक है और रामधुन से गूंज रही है। उधर, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भजन-कीर्तन और पूजा -भंडारा हो रहे हैं, क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे। उधर, लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं जा रहे हैं। आरती के समय सभी अतिथि घंटी बजाएंगे। सेना के हेलिकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा केरेंगे।

 सुबह समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से हो चुकी है। सुबह 10 बजे से 177 राज्यों के 50 वाद्ययंत्र बजाए जा रहे है । प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर बनाने वाले श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे। कुबेर टीला जाकर भगवान शिव का पूजन करेंगे।थोड़ी देर में पीएम मोदी अयोध्या पहुंचने वाले है। वह एयरपोर्ट से सीधे कार से राममंदिर तक जाएंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ राम मंदिर पहुंच चुके है। वह तैयारी को मुआयना कर रहे है। पूरे क्षेत्र की सुरक्षा चॉक चौबंद कर दी गयी है। वीवीआईपी को अयोध्या का पहुंचना जारी है। अमिताभ बच्चन, कैटरिना कैफ, जैकी श्राफ, विवेक ओबराय, सोनू निगम, देश के बडे़ -बडे़ इस मौके का गवाह बन रहे है। 

न्यूज प्रहरी आपको अयोध्या से पल -पल की जानकारी देता रहेगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts