निजी अस्पतालों की लूटखसौट के खिलाफ विधायक अतुल प्रधान व उनकी पत्नी का आमरण अनशन आज से 

आसपास के जिलों के लोगों के अनशन में जुडने की संभावना, प्रशासन की अनशन पर रहेगी नजर 

मेरठ। मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल कांड को लेकरआज सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान आमरण अनशन करने जा रही है। अतुल के समर्थन में यूनिवर्सिटी के छात्र नेताओं सहित आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और रालोद नेता भी उतरे हैं। सभी मिलकर प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

प्रदर्शन डीएम दफ्तर पर किया जाएगा। जहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। सीमा का कहना है कि अतुल प्रधान पर लगे मुकदमे अगर वापस नहीं लिए गए तो प्रदर्शन जारी रहेगा।

अतुल प्रधान के समर्थन में होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर लगातार सपा नेता और अतुल समर्थक जनसंपर्क में जुटे हैं। गांव, गांव और इलाकों में जाकर जनता से संपर्क साधा जा रहा है। ताकि प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ शुरू हुई इस जंग में जनता को जीत मिल सके।सीमा प्रधान जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न गांव में जाकर संपर्क किया प्राइवेट हॉस्पिटल की मनमानी के खिलाफ जो लगातार गरीबों का शोषण कर रहे हैं ज्यादा बिल बना रहे हैं इसको लेकर संपर्क किया और लोगों ने पूर्णता समर्थन दिया कि हम इस लड़ाई में आपके साथ हैं।

सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान और मेरठ गढ़ रोड न्यूटिमा अस्पताल के प्रबंधकों के बीच मरीज के बिल को लेकर बवाल हुआ था। दीपावली से पहले हुआ विवाद अब तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा। बल्कि और बढ़ता जा रहा है। पूरा विवाद डॉक्टर वर्जेज विधायक के साथ अंदरखाने भाजपा बनाम  सपा हो चुका है। जहां डॉक्टरों को भाजपा अंदरखाने सपा विधायक के खिलाफ सपोर्ट कर रही है।

वहीं विपक्ष सपा विधायक के साथ खड़ा है। विधानसभा में भी अतुल प्रधान ने निजी अस्पतालों में मनमानी लूट का मुद्दा उठाया था। जिस पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा था कि सपा राज में सपा के नेता अस्पतालों में चौथ का चंदा वसूली करते थे, लेकिन भाजपा सरकार में ये सब नहीं चलेगा।

 वही सपा विधायक के अमरण अनशन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। संभावना है आमरण अनशन में काफी संख्या में वाहन भी बाहर से आएंगे। उन्हें कलेक्ट्रेट से बाहर रोकने के लिए व्यवस्था की है। पुलिस कर्मियों की कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर डयूटी लगायी गयी है। कलेक्ट्रेट में बाहर से आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts