लूट में शामिल दो लुटेरे पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

बुलंदशहर ।औरंगाबाद थाने में दर्ज लूट के मामले में फरार चल रहे दो शातिर लुटेरे सतेन्द्र व बिन्नामी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से अवैध असलहा, कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी व बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक नग ने जानकारी देते हुए बताया कि औरंगाबाद पुलिस टीम जहांगीराबाद रोड पर जनौरा तिराहे के पास चैकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रूकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक को तेजी से भगाने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर  ग्राम जनौरा रोड पर बने ब्रेकर के पास पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई जबाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सतेन्द्र उर्फ लाला पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम भैलई थाना अहमदगढ़ व बिन्नामी पुत्र डम्बर सिंह निवासी ग्राम दानपुर थाना डिबाई के रूप में हुई हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं। जिन पर पहले से ही काफी मुकदमे दर्ज हैं। इनके द्वारा बीते 30 नवंबर को एक लूट की गयी थी। जो थाना औरंगाबाद पर मुकदमा पंजीकृत है। घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों को थाना औरंगाबाद पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को जेल में भेजा जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts