रालोद ने बाबा साहब को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया
मेरठ। राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल/ राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के आदेश अनुसार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में बाबा साहेब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात बाबा साहेब जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वही संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा,सुनील रोहटा, संगीता दोहरे,डॉ सुशील,नरेंद्र खजुरी, आतिर रिज़वी, विनय मल्लापुर, संजय पनवाड़ी, प्रशांत चौधरी, अशोक चौधरी, अशोक खोखर,सतीश त्यागी,पिंटू हस्तिनापुर, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment