कार से  महिला की हत्या कर शव को सडक किनारे फेंका 

गले और चेहरे पर चोट के निशान, पीएम के लिए शव 

मेरठ। शहर के हाइवे बदमाशों के लिए सेफ पांइट बनते जा रहे है। बीती रात को लोहिया नगर में  बदमाशों ने एक एक महिला की हत्या कर शव को कार से फेंककर फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका महिला के शव शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों की पुलिस को सूचित किया गया है। 

शुक्रवार रात्रि करीब 1:00 बजे लोहिया नगर थाना पुलिस को एक मंडप संचालक ने मेरठ-हापुड हाईवे पर गांव फफूडा के निकट एक महिला का शव पड़ा होने की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस बुलाकर हाईवे पर पड़ी महिला को अस्पताल में भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि महिला की उम्र 45 वर्ष के करीब है। उसने सोने की ज्वेलरी पहन रखी है और माथे पर सिंदूर लगा हुआ है। महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है।महिला ने ग्रे रंग का सूट और सलवार पहन रखा है।

वहीं पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कार में की गई है और कार सवार उसके शव को फेंक कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हाईवे पर लगे कैमरों के जरिए हत्यारों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के आसपास है। प्रथम जांच में प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कार में कर उसके शव को फफूंडा के निकट हाइवे पर फेंक दिया गया है।मृतक महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।  जल्द आरोपियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts