CO सिविल लाइंस पर एफआईआर की मांग

मेरठ। पूर्व इंटेलिजेंस कर्मी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह ने सीओ सिविल लाइन, मेरठ अरविंद चौरसिया द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के बाहर जा कर पत्रकारों को व्हाट्सएप मैसेज भेजे जाने के संबंध में थाना  सिविल लाइंस में प्रार्थनापत्र देकर एफआईआर की मांग की है।



देवेंद्र सिंह ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कंकड़खेड़ा भूमि घोटाले के संबंध में 8 नवंबर 2023 को मेरठ में प्रेस वार्ता की थी। इसके बाद मोबाइल नंबर 9264981749, जो अरविंद चौरसिया का निजी मोबाइल नंबर बताया जाता है, से लगभग 12.30 बजे के आसपास मेरठ के तमाम पत्रकारों को देवेंद्र सिंह के संबंध में व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए।इन मैसेज में देवेंद्र सिंह पर आपत्तिजनक व्यक्तिगत टिप्पणियो के साथ ही आजाद अधिकार सेना का भी उल्लेख था।



देवेंद्र सिंह के अनुसार इन मैसेज का उद्देश्य उनके तथा अमिताभ ठाकुर द्वारा कंकडखेड़ा भूमि घोटाले में सामने लाए जा रहे तथ्यों की विश्वसनीयता को कम करना था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts