दीपावली के शुभअवसर पर उपभोक्ताओं को मिलेगी भरपूर बिजली
मेरठ। दीपावली के पावन अवसर पर सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जायेगी। प्रबन्ध निदेशक, चैत्रा वी. द्वारा सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को दीपावली उत्सव के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं दी है। उन्होंने समस्त 14 जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसी भी प्रकार के बे्रकडाउन या विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की सूचना प्राप्त होने पर, व्यवधान को प्राथमिकता पर ठीक कराये जाये। मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ताओं को बिजलीघरों के निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है। प्रबन्ध निदेशक ने अवर अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारियों को बिजलीघर पर उपस्थित रहने एवं पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंग की पूर्व में ही व्यवस्था करने के निर्देश दिये है जिससे कि ब्रेकडाउन इत्यादि होने पर तत्काल ब्रेकडाउन अटेण्ड कर, विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति से सम्बन्धित जनपदवार नियंत्रण कक्ष कार्यरत है। उपभोक्ताओं से अपील है कि बिजली आपूर्ति से सम्बन्धित किसी भी सहायता/समाधान हेतु जनपदवार स्थापित नियंत्रण कक्ष में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जनपद का नाम मोबाईल नं0
मेरठ 9193330312
बागपत 9193330171
गाजियाबाद 9193320115
बुलन्दशहर 9193302137
हापुड़ 9193319903
सहारनपुर 9193330206
मुजफ्फरनगर 9193331304
शामली 9193330951
मुरादाबाद 9193300109
सम्भल 9193300411
अमरोहा 9193331320
बिजनौर 9193331418
रामपुर 9193300636
नोएडा 0120-2510738
यदि किसी उपभोक्ता की शिकायत का निस्तारण जनपद स्थित नियंत्रण कक्ष द्वारा नहीं होता है तो वह डिस्काॅम मुख्यालय मेरठ पर स्थित नियंत्रण कक्ष मोबाईल नं0 9412749213 एवं विद्युत हेल्पलाईन नं0 1912 तथा निगम के टाॅल फ्री नं0 18001803002 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
No comments:
Post a Comment