आईआईएमटी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कालेज ऑफ लॉ की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति दिल्ली उच्च न्यायालय के श्री तलवन्त सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ आशीष कुलश्रेष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता अर्तराष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सर्वाेच्च न्यायालय एवं श्री विकास गुप्ता अधिवक्ता एवं सदस्य कार्यकारिणी एससीबीए सर्वाेच्च न्यायालय रहे। डॉ आशीष कुमार कुलश्रेष्ठ ने उच्चतम न्यायालय की कार्यवाहियों के बारे में छात्रों का अवगत कराया। विकास गुप्ता ने बार कांउसिल ऑफ इण्डिया में छात्रों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति दिल्ली उच्च न्यायालय श्री तलवन्त सिंह ने संविधान की महत्ता पर अपना उद्बोधन दिया। इन्होंने बताया कि संविधान की उद्देशिका में ही इसका पूरा दर्शन समाहित है। जहाँ संविधान हमारे अधिकारों की रक्षा करता है। वही हमारे दायित्वों का भी बोध कराता है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अमितेश आन्नद दे किया। 

विभागाध्यक्ष डॉ एहतशामुद्धीन अंसारी ने सवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में संकायाध्यक्ष डॉ अनिरूद्ध राम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रदीप कुमार सिंह एवं सह संयोजक संदीप कुमार ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। डॉ प्रदीप कुमार, डॉ आशुतेश आन्नद, संदीप कुमार, सारिका उज्जवल, डॉ बृजेश कुमार, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ साइस्ता कहकशा, जुनैद अंसारी, डॉ कमलेश रिषि, डॉ सरभा भाष्कर, डॉ विश्व गौरव, अभिषेक कुमार सिंह, शशि शेखर सिंह चौहान, विश्वेन्द्र राज मलिक, एवं श्रीपाल सिंह का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts