देवरानी व जेठानी में हुई जूमत पैजार

 बाल पकडकर एक दूसरे को पीटा 

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर घर के झगड़े में देवरानी और जेठानी में बाल पकड़कर जूतम पैजार हो गई। कंकरखेड़ा पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि दोनों एक ही मकान में रहती हैं और दोनों के बीच घरेलू झगड़े होते रहते हैं। एक महिला का पति दूसरे शहर में नौकरी करता है।

 रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर निवासी अनीता अपनी देवरानी सुषमा के साथ एक ही मकान में रहती है। दोनों के पति गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। बताया जाता है कि देवरानी और जेठानी के बीच घरेलू कामों को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।एक सप्ताह पहले भी दोनों में मारपीट हुई थी। तब दोनों के पति और उनके मायके वालों ने सुलह करा दी थी। मगर गुरुवार को देवरानी और जेठानी के बीच फिर से मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे के बाल पड़कर पीटा। जिसमें इनके कपड़े भी फट गए। अन्य स्वजन और पड़ोसियों ने बीच बचाव किया।दोनों महिलाओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

 कार्यवाहक इंस्पेक्टर अपराध स्योपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts