कैफे में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले कपल

पार्षद की शिकायत पर की गयी छापेमारी 

मेरठ।  गुरूवार को शहर के बीचोंबीच सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गलत तरीके से चल रहे ट्री हाउस कैफे में पुलिस ने छापा मारा। जहां मौके पर युवक, युवती आपत्तिजनक हालत में मिले हैं कैफे में हॉल के अंदर सुरंगनुमा कमरे बना रखे थे। इन कमरों में अनैतिक काम चल रहा था। शिकायत पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मौके से युवक, युवतियों को हिरासत में भी लिया है।

इव्ज पेट्रोल पंप के पास शिवपुरी में ट्री हाउस कैफे में स्थानीय भाजपा पार्षद उत्तम सैनी के साथ पुलिस कैफे पर छापेमारी करने पहुंची है। छापेमारी में पुलिस ने जब इन केबिनों को देखा तो दंग रह गए। केबिन में न कोई खिड़की न वेंटिलेशन की सुविधा। बिना रोशनी, हवा के इन केबिनों में युवक, युवतियों को घंटे पर दिया जाता है। जहां आकर कपल्स टाइमपास करते हैं। यहां किसी का भी दम घुट सकता है। साथ ही कोई वारदात कभी भी हो सकती है।स्थानीय पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि लगभग 4 महीने पहले ही इस कैफे पर रात में छापेमारी की गई थी। तब यहां हुक्काबार चलता मिला था। हुक्का, सिगार और शराब की पार्टी हो रही थी। उस वक्त पुलिस ने इसे बंद कर दिया। लेकिन बाद में सांठगांठ कर दोबारा से कैफे खोल दिया गया है। आबादी के बीच इस तरह कैफे खुलेआम चल रहा है। यहां आसपास रहने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। क्षेत्र का माहौल भी खराब किया जा रहा है। कैफे में गलत काम हो रहे हैं। इसके बावजूद इसे बंद नहीं कराया जा रहा।

स्कूल यूनिफार्म में आते लड़के, लड़कियां

मौके पर स्कूल यूनिफार्म में लड़के, लड़कियां भी मिले। जो टाइमपास के लिए आए है। जैसे ही पुलिस को देखा तो छिपकर भागने लगे। रंगबिरंगी डिस्को लाइट के बीच कैफे में भड़काऊ संगीत बज रहा था। जैसे ही छापामार टीम अंदर घुसी ऐसा लगा कैफे नहीं किसी बड़े बार में पहुंच गए हों। अंधियारे कमरे, हॉल में केवल डिस्को लाइट्स जल रही थी और हैवी म्यूजिक बज रहा था।

कॉलगर्ल से लेकर शराब, हुक्का सब कुछ मिलता है 

स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन कैफे में लेट नाइट तक पार्टियां चलती हैं। गंदा म्यूजिक बजता है, आपत्तिजनक काम होते हैं। कैफे में शराब, हुक्का और अवैध काम खुलेआम होते रहते हैं। सिगरेट, शराब से लेकर हर चीज युवाओं को उपलब्ध कराई जाती है। मौक से केबिनों में लड़कियों के दुपट्‌टे और गलत चीजें भी मिली हैं। वहीं कई लड़के, लड़कियां पार्टी करते मिले। मौके पर लड़के, लड़कियों ने जैसे ही पुलिस को देखा तो अपना मुंह छिपाकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। होटल में कॉलगर्ल को लाकर पार्टियां भी होती हैं। इसके भी कुछ वीडियो सामने आए हैं।

सिविल लाइन थाने में दी तहरीर

पार्षद उत्तम सैनी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को कैफे बंद करने की मांग की है और कैफे संचालक नदीम के खिलाफ तहरीर भी दी है। कैफे को बंद कराया जाए। पुलिस इस पर एक्शन ले। पार्षद ने बताया कि पहले भी कैफे पर छापा मारा लेकिन बाद में इसे खोल दिया गया। पुलिस ने इसे अब तक सील नहीं किया है। पुलिस ने मौके से कैफे मैनेजर को भी हिरासत में लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts