भाजपा की महिला मोर्चा ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला
नीतीश का बयान क्षमा योग्य नहीं , महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता सीएम को
मेरठ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान को लेकर हर तरफ आलोचना हो रही है। अब इसका असर मेरठ में भी देखने को मिल रहा है। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर नीतीश कुमार का पुतला फूंककर कार्रवाई की मांग की हैं। उनका कहना है कि जिस देश में महिलाओं को लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। वहां महिलाओं को लेकर ऐसे बयान दिए जा रहे हैं।उनका बयान क्षमा योग्य नहीं है।
महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज व महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जो अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की है। उसके विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।इस प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह की बातें सदन में कही है। उन्हें अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं इसे महिला विरोधी बयान बताते हुए प्रदर्शन कर रही है।वहीं विधान परिषद सदस्य सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह बयान शर्मनाक है। हमारा देश धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व वाला देश हैं। नारी की पूजा होती है। वहीं नीतीश कुमार लोकतंत्र के मंदिर में महिलाओं को अपमानित करने वाला बयान दिया है। शायद ही किसी विधानसभा में मुख्यमंत्री ने इस तरह का शर्मनाक बयान दिया हो। नारी शक्ति इस तरह की भाषा को स्वीकार नहीं करती। यह बयान क्षमा के लायक नहीं है। उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए।नीतीश कुमार का दिया गया बयान अत्यंत निंदनीय आपत्तिजनक और अशोभनीय है। विधानसभा में महिला प्रतिनिधियों की गरिमा को तार-तार कर दिया गया है। इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए।इस दौरान प्रदर्शन में महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा अंजू वारियर, महानगर महामंत्री महेश बाली उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी मीडिया प्रभारी अमित शर्मा महिला मोर्चा से उपाध्यक्ष बबिता चौहान, निर्मला लोधी, रजनी कुशवाहा, अनीता विद्यार्थी मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment