देहरादून से मेरठ आ रही वंदे भारत पर खतौली में किया पथराव
यात्रियों में मचा हड़कंप , असामाजिक तत्वों ने मारे पत्थर
मेरठ। सोमवार वंदे भारत पर पथराव जारी है। सोमवार को देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदे भारत पर खतौली के पास असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। जिससे ट्रेन की खिड़की के शीशे टूट गये। गनीमत यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी। रेलवे पुलिस पथराव करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। इससे पूर्व आगरा से दिल्ली चलने वाली वंदे भारत पथराव हो चुका है।
22458 वंदे भारत ट्रेन देहरादून से चलकर मेरठ आ रही थी मेरठ से उसे आनंद विहार जाना था। जैसे ही वंदे भारत खतौली स्टेशन के पास पहुंची। तभी असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव के कारण ट्रेन के शीशे टूट गये। अचानक हुए पथराव के कारण ट्रेन के यात्रा कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रेन के अंदर चल रहे आरपीएफ के जवान फौरन मौके पर पहुंचे। ट्रेन जब मेरठ नगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां जीआरपी और आरपीएफ के कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कोच का मुआयना किया। आरपीएफ और जीआरपी की एक टीम मौके के लिए भी रवाना की गई ताकि पता लगाया जा सके कि ट्रेन पर पथराव किसने और क्यों किया। शिकायत पर रेलवे पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बता दें परता पुर व आगरा में भी वंद भारत पर पूर्व में पथराव की घटना हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment