एनिमल का ट्रेलर जारी, होगा बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट
मुंबई। रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित और बहुप्रचारित फिल्म एनिमल का ट्रेलर जारी कर दिया गया। ट्रेलर जारी होने के बाद ही इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। कबीर सिंह के बाद यह लेखक निर्देशक संदीप रेड्‌डी वांगा की दूसरी हिन्दी फिल्म है। ट्रेलर अपनी शुरूआत से लेकर आखिर तक दर्शकों को अपने साथ बांधने में सफल है।
ट्रेलर में कमोबेश फिल्म के सभी कलाकारों को शामिल किया गया है। हर कलाकार ने अपनी भूमिका की छाप ट्रेलर में छोड़ दी है। विशेष रूप से रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर ने अपने चेहरे की भाव भंगिमाओं से दर्शकों को स्पष्ट कर दिया है कि खून खराबे से सरोबार इस फिल्म को देखने के लिए उन्हें सिनेमाघर जरूर आना चाहिए। इस फिल्म के ट्रेलर ने यह संकेत भी दे दिया है कि दर्शकों के जहन में छायी जवान और पठान पीछे रह जाएंगी।
फिल्म के 3 मिनट के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि रणबीर का पिता अनिल कपूर के साथ एक अलग ही रिश्ता है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग दिखाई गई है। रणबीर के एक्शन सीन्स हैरान कर रहे हैं।
बॉबी देओल नेगेटिव शेड में नजर आएंगे और उनका लुक भी प्रभावित कर रहा है। वे काफी दमदार लग रहे हैं। फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 3 घंटे 23 मिनट 21 सैकंड की है। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts