निर्माणधीण काम्पलैक्स की ढांग गिरने से तीन मजदूरों की दबने से मौत 

 बेसमेंट की खुदाई करते समय हुआ हादसा , काम्पलैक्स के संचालक व कस्ट्रक्शन  कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 मेरठ। थाना गंगानगर में रविवार को उस समय बडा हादसा हो गया। जब एक निर्माणधीन काम्पलैक्स में बेसमैंट की खुदाई करते समय मिटटी की ढांग गिरने से तीन मजदूर मिटटी में दब गये। किसी तरह आनन फानन में वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने एक मजदूर को तो निकाल  लिया। वही दो मजदूरों की मिटटी की ढांग में दबने से मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने तीनों  शव को पीएम के लिए भेज दिया है। 

 हादसा रविवार दोपहर 12बजकर 30 मिनट का है । बताया जा रहा है मोदीपुरम निवासी विवेक व रवि का गंगा नगर में  यू पॉकेट में निमार्णधीन काम्पलैक्स का काम चल रहा है। जिसका ठेका गाजियाबाद की कन्सटक्टशन कंपनी वैदिक को दिया हुआ है। रविवार को जेसीबी से बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। वहां पर सात मजदूर काम रहे थे। जैसी ही जेसीबी खुदाई कर रही थी। तभी मिटटी ढांग तीन मजदूर पर आकर गिर गयी। तीनों मिटटी की ढांग के नीचे दब गये। मजदूरों के मिटटी में दबने से अन्य काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास घटना स्थल कीओर दौडे । मजदूरों ने अन्य लोगों की मदद से किसी तरह एक मजदूर को बाहर निकला। जो बिहार  का रहने वाला रामप्रसाद था।  जब कि अन्य दो मजदूर मिटटी की ढांग में फंस गये। जब तक उन्हें निकाला जाता तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी। मृतकों में राम प्रवेश निवासी  बिहार व  गुरू प्रसाद रायबेरली के रहने वाले है। घटना की जानकारी मिलने पर  पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार आईआईएमटी के लाइफलाइन में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीसरे मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं इस मामले में  एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया  ने बताया कि हादसे में तीन मजदूर की मौत हो गयी है। लापरवाही के मामले में काम्पलैक्स के संचालक व गाजियाबाद के कस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ठेकेदार को हिसरात में ले लिया गया है।  पुलिस ने तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts