जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया पंडित नेहरु का जन्मदिन
कार्यकर्ता बोले नेहरु ने गांधीजी के साथ मिलकर देश को स्वतंत्रता दिलाई
मेरठ। मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी, पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर मेरठ जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। पंडित नेहरू को फूल अर्पित किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ मिलकर देश को स्वतंत्रता दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, संचालन शहर कांग्रेस शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करी। वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्य और उनकी नेतृत्व गुणधर्म आज भी याद किए जाते हैं। पंडित जी का भारत के लिये योगदान कभी नहीं मिटाया जा सकता।
विकास के लिए बनाई कई योजनाएं
जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि नेहरू ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और गांधीजी के साथ मिलकर देश को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए और उच्च शिक्षा को प्राथमिकता दी। नेहरू ने पंचवर्षीय योजना के माध्यम से आर्थिक विकास के लिए योजनाएं बनाई और नए उद्यमों को प्रोत्साहित किया।
इंफ्रास्ट्रक्चर में दी अहम भूमिका
महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की, जैसे कि भारतीय रेलवे, बांध, और सड़कें। नेहरूजी ने नैतिकता और विचारशीलता के मामले में अपनी दृष्टि को स्थापित किया और राष्ट्र को समर्थन और एकता की ऊर्जा प्रदान की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रंजन शर्मा, डॉ कर्मेन्द्र सिंह, राकेश मिश्रा, हरीश त्यागी, हाशिम अंसारी, यासर सैफी, नईम राणा, के. डी. शर्मा, हरिकिशन अम्बेडकर, अशोक शर्मा, रोबिन नाथ गोलू, प्रवीण कुमार, मतलयूब गोड, हाजी इशरत आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment