भाजपा के फर्जीवाडा का पोल खोल अभियान आगामी 21 नवम्बर को 

 मेरठ। बाईपास स्थित रिसोर्ट में आम आदमी पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका  की अध्यक्षता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी व महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका व  सभी जिला अध्यक्षों का पटका पहनकर स्वागत व अभिनंदन किया गया । 

  इसके उपरान्त सोमेंद्र ढाका जी  सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया कि आगामी 21 नवंबर को आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सांसद संजय सिंह  की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के फर्जीवाड़ी की पोल खोल अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसमे जनता में जाकर सांसद संजय सिंह  द्वारा जेल से लिखी चिट्ठी लोगों को देंगे और आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील करेंगे व आगामी 2 दिसंबर को मेरठ में होगी "लोकतंत्र बचाओ रैली" जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक शिरकत करेंगे।

  ढाका  ने मेरठ में कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी व महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी को दी गयी है। अंकुश चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए गली-गली नुक्कड़ बस्ती जनसंपर्क अभियान चलाकर इस रैली को ऐतिहासिक रैली बनाएंगे बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव मनीष सिंह प्रांत उपाध्यक्ष अखिल राणा, प्रांत उपाध्यक्ष चेतन त्यागी, प्रांत उपाध्यक्ष सी एम चौहान, प्रांत सदस्य डॉ नरेंद्र सोलंकी, गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सचिन शर्मा, अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र लोधी, शामली के जिला अध्यक्ष सोहरान प्रधान, सहारनपुर के जिला अध्यक्ष विशाल गौतम, मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान , हापुड़ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, बागपत के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह जी, राजेंद्र खोखर, आदित्य गर्ग, दिनेश कुमार शर्मा, अनिल हटेत, मेरठ जिला सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, जिला कार्यकरिणी सदस्य सचिन वाल्मीकि मोजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts