महिला का अर्धन्गन  शव मिलने से मची सनसनी 

 परीक्षितगढ गंगा के किनारे  मिला शव शिनाख्त में जुटी पुलिस

मेरठ। बीती रात को थाना किला परीक्षितगढ़ गंगा के किनारे एक अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त करने  का प्रयास कर रही है। संभावना जताई जा रही है। महिला का शव अमरोही निवासी का हो सकता है। जो चार दिन पूर्व लापता हो गयी थी। फिलहाल पुलिस अमरोहा पुलिस से सम्पर्क करने में जुटी है। 

 बीती रात लोगों ने गंगा के किनारे एक महिला के अर्धनग्न् शव को देखकर पुलिस को जानकारी दी। अर्धनग्न महिला के शव की सूचना पर पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। आनन फानन में थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव के शिनाख्त करने का प्रयास किया गया। पानी में पडे होने के कारण मृतका का शरीर फुल गया था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम हाऊस भेज दिया है।  मंगलवार रात मिली महिला की लापता लाश की सूचना आसपास के जिलों के थानों में दी। तो अमरोहा थाना पुलिस ने बताया कि उनके यहां चार दिन पहले एक महिला की गुमशुदगी आई है। संभवत: लाश उसकी हो सकती है। आज बुधवार को अमरोहा पुलिस परिजनों को लेकर मेरठ आएगी और लाश की शिनाख्त कराएगी।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts