पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़

कई माओवादियों के घायल होने की खबर
चक्रधरपुर (एजेंसी)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और नक्सली के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड गोली चलने की सूचना है। हालांकि, इस घटना में पुलिस को अच्छी सफलता मिली है। कई नक्सलियों के घायल होने की बात कही जा रही है।
इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की चल रही आर-पार की लड़ाई में शुक्रवार सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुलिस की नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से घंटों चली मुठभेड़ में पुलिस को सफलता मिली है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts