पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर सगाई के बंधन में बंधें
गॉडविन होटल में सगाई समारोह में गुरमीत सिंह ने डा गुरवनी को पहनाई अंगूठी
मेरठ। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर सगाई के बंधन में बंध गए। रविवार को बाईपास स्थित होटल गॉडविन में उनकी सगाई डॉ. गुरवीन बाजवा के साथ हुई। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मेरठ की बेटी गुरवीर सिंह बाजवा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाकर सगाई की रस्म को निभाया। शादी 7 नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी। इसके बाद 8 नंवबर को रिसेप्शन होगा।
गुरमीत सिंह की होने वाली दुल्हनिया गुरवीन मेदांता में रेडियोलॉजिस्ट हैं। मेरठ गॉडविन समूह के निदेशक भूपेंद्र सिंह बाजवा की सबसे बड़ी बेटी हैं।सगाई समारोह में पंजाब से कई मंत्री, आप पार्टी और पंजाब सरकार के सांसद, विधायकों सहित चीफ सेकेटरी भी पहुंचे। आप पार्टी के लखनऊ, दिल्ली, पंजाब से नेता आए। पंजाब सरकार के कई अफसर भी समारोह में आए। उत्तराखंड, गोवा, दिल्ली और लखनऊ से कई पुलिस, प्रशासनिक अफसर और नेता शामिल हुए। पूर्व डीजीपी सहित मेरठ में कमिश्नर रहे भुवनेश कुमार व अन्य अफसरों की समारोह में शिरकत रही। भजन गायक बुदिराजा, राज्यमंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अतुल प्रधान, विधायक अमित अग्रवाल भी पहुंचे। ओलंपिक संघ व खेल जगत से कई हस्तियां भी आयोजन में मेहमान बनीं।मेरठ में होने वाले सगाई समारोह में ब्राइड, ग्रूम दोनों पक्षों से बहुत करीबी लोगों को इनवाइट किया गया। चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, लखनऊ, गोवा, उत्तराखंड से दोनों परिवारों के रिलेटिव्स शामिल होंगे। कनाडा, लंदन, आस्ट्रेलिया से भी रिलेटिव्स इस सेरेमनी में आए। एक महीने पर दोनों लोगों का रोका कार्यक्रम हुआ था। इसमें दोनों पक्षों से परिवार के लोग शामिल हुए थे। डॉ. गुरवीन के पिता मेरठ के गॉडविन समूह के निदेशक और भारतीय ओलिंपिक संघ के पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह बाजवा हैं।
डॉ. गुरवीन और गुरमीत सिंह हेयर की शादी 7 नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी। इसके बाद 8 नवंबर को रिसेप्शन होगा। डॉ. गुरवीन ने मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल से स्कूलिंग की है। सुभारती यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस , एमडी किया है। अब मेदांता में रेडियोलॉजिस्ट हैं। यह बाजवा परिवार में पहली शादी है। गुरवीन के एक छोटा भाई तनवीर बाजवा है जो इंग्लैंड से पढ़कर आए हैं। चाचा जितेंद्र बाजवा के एक बेटा चिरंजीव बाजवा और दो बेटियां हरमहर और हरलीन बाजवा हैं।
No comments:
Post a Comment