मुजफ्फरनगर थप्पड़ प्रकरण की जांच मेरठ आइजी नचिकेता झा करेंगे 

 शासन ने आईजी को जांच कर रिपोर्ट पेश करने  के दिए आदेश 

मेरठ। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खुब्बापुर के प्राइवेट स्कूल में गैर संप्रदाय के छात्र को हिंदू छात्रों से पिटवाने के मामले की जांच आइजी मेरठ को दी गई है। शासन ने आइजी मेरठ नचिकेता झा को पूरे मामले में जांच अधिकारी नामित किया है। साथ ही जांच रिपोर्ट मांगी है। दरसअल  25 अगस्त को मुजफ्फरनगर के नेहा पब्लिक स्कूल का वीडियो सामने आया था, जिसमें शिक्षिका तृप्ता त्यागी मुस्लिम बच्चे को क्लास के दूसरे बच्चों से पिटवाती दिख रही हैं।

इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें दिव्यांग शिक्षिका ने हिंदू वर्ग के छात्रों से संप्रदाय विशेष के छात्र की पिटाई कराई। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन ने आइजी मेरठ को जांच अधिकारी नामित किया है। पुलिस के अनुसार, मंसूरपुर के गांव खुब्बापुर में रविंद्र कुमार व उसकी पत्नी तृप्ता त्यागी नेहा पब्लिक स्कूल चलाते हैं। इसी गांव निवासी इरशाद का बेटा अलतमश उम्र 8 साल स्कूल में दो वर्ष से पढ़ता है।



स्कूल का एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिख रहा है कि कुर्सी पर बैठी शिक्षिका अलतमश के धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही है। वह पहले एक छात्र से पीड़ित के गाल पर थप्पड़ लगवाती है। इसके बाद दो अन्य छात्रों को बुलाकर गाल और दूसरे से पीठ पर पिटाई कराती है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने शासन को दिए थे निर्देश

पूरे प्रकरण में तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश शासन को आदेश दिए थे कि किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से मामले की जांच कराई जाए। शुक्रवार देर रात शासन ने इस मामले की जांच के लिए आईजी मेरठ को नामित किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts