सुभारती विवि में खेल प्रतियोगिताएं स्पंदन का हुआ भव्य शुभारंभ

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं स्पंदन का भव्य शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह खेल मैदान में प्रतिकुलपति डॉ. अभय शंकरगौड़ा एवं खेल समिति के अध्यक्ष डॉ.संदीप कुमार ने स्पंदन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल ने स्पंदन खेल प्रतियोगिताओं की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि खेल एवं व्यायाम की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके माध्यम से हमारा शरीर फिट रहता है।

 प्रतिकुलपति डॉ.अभय शंकरगौड़ा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं अपना करियर भी बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें दक्ष बनाना है।

 मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, जो हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वर्तमान समय में खेलों के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय इसी उद्देश्य से अपने छात्र छात्राओं को विभिन्न खेलों में दक्ष बनाकर उन्हें देश हित में अपनी योग्यता साबित करने की प्रेरणा दे रहा है।

खेल समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय स्पंदन खेल प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं खेल समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल, रस्साकशी, बास्केटबॉल एवं टेबल टेनिस पुरुष व महिला वर्ग आदि खेल प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के सभी संकाय एवं विभाग के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने बताया कि पहले दिन वॉलीबॉल में प्रथम स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान पर डेन्टल कॉलेज, तृतीय स्थान पर फार्मेसी कॉलेज, महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान पर फार्मेसी कॉलेज एवं तृतीय स्थान पर फिजियोथेरेपी कॉलेज रहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय खेल समिति के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल संयोजक डॉ अतुल तिवारी,  डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ.शशीराज तेवतिया, डॉ.अनोज राज, डॉ निखिल शेरॉन, दुर्गेश गौतम, डॉ मौहम्मद सलीम जावेद,  डॉ. अपूर्वा, अंकित सिंह जादौन आदि सहित खेल समिति के सभी सदस्य एवं विभिन्न संकाय एवं विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts