पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को किया जागरूक 

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के अन्तर्गत महिलाओं सशक्तिकरण हेतु महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सोमवार को जनपद मेरठ नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पडने वाले थाने देहली गेट, परतापुर, रेलवे रोड, मेडिकल, पल्लवपुरम, गंगानगर, जानी, खरखौदा, फलावदा, सरधना, रोहटा, इन्चौली, भावनपुर के सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेजो, दुर्गा पण्डालों, रेलवे स्टेशनों व मन्दिरों एवं भीड भाड वाले स्थानों पर महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरुक किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति से सम्बन्धित पैम्पलेट्स वितरित किए गए। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स जैसे 112,1090,181,108,1098 तथा महिलाओं बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश शासन की विविध योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts