दिल्ली में फिर गैंगवार, दो बदमाशों का कत्ल

 हत्या करने आए थे बदमाश, एक की हालत गंभीर
नई दिल्ली (एजेंसी)।
दिल्ली के अशोक विहार में आपसी रंजिश में बदमाशों के बीच गैंगवार हो गई। एक पक्ष के दो बदमाशों की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष का एक बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
तीनों बदमाश अशोक विहार और भलस्वा डेयरी के घोषित बदमाश हैं। इनपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मृतकों की शिनाख्त रघु और भूरा के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम डबलू है, बताया जा रहा है कि कुछ दिन से इलाके में दबंगई को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था।
रघु और भूरा रात में डबलू से बात करने आए थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई, दोनों बदमाशों ने डबलू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद भागने के दौरान डबलू पक्ष के लोगों ने एक बदमाश को गोली मार दी, जबकि दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts