विसर्जन समारोह के साथ संपूर्ण नगर में निकाली गई गणपति की शोभायात्रा
हापुड। विसर्जन समारोह के साथ संपूर्ण नगर में गणपति भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरिया की आवाज से संपूर्ण नगर गुंजाय मान हो गया था।यह जनकर विसर्जन समारोह को देखने के लिए नगर के सभी व्यक्ति गणेश भगवान के दर्शन करने को बहुत ही आतुर थे ।
गणेश मराठा मित्र मंडल पिलखवा के तत्वाधान में 19 सितंबर को गणपति महाराज की मूर्ति को बाबा गुलरु गिरी महाराज मंदिर में स्थापित किया गया। उसके बाद शनिवार को बाबा गुरु गिरी महाराज के मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया एक सप्ताह लगातार गणपति जी की पूजा अर्चना के बाद आज सोमवार को प्रात पूजा अर्चना करने के बाद लगभग 11:00 बजे गणपति भगवान की मूर्ति को बैंड बाजा के साथ विसर्जन समारोह के साथ संपूर्ण नगर में गणपति भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भक्तजनों का तांता लगा हुआ था। कार्यक्रम में संपत राव सतीश चंद्र गजानन किशन अनिल कुमार अक्षय गौरव टांक केशवराम शर्मा ताना विनोद गोयल नरेंद्र सिसोदिया रवि शर्मा संतराम विशिष्ट आमंत्रित वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल लोकेश गोयल लोकेश गोयल राहुल मयंक वर्मा सुमित वर्मा दिनेश सैनी रोहित तोमर आदि मौजूद थे।इसके बाद गणपति भगवान की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया गया।
No comments:
Post a Comment