उत्तरांचल विवि ने  विवि के डा देवेन्द्र कुमार को दिया यंग साइंटिस्ट का अवार्ड 

 मेरठ। सीसीएस  सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के डॉक्टर देवेंद्र कुमार को उत्तरांचल विश्विविद्यालय द्वारा दिया गया यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड  दिया गया। 

 उत्तरांचल विश्विविद्यालय देहरादून ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस  सिनर्जेटिक इनोवेशंस एंड बायोटेक्नोलॉजी एडवांसमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट का आयोजन किया। जिसमे भारत और विदेशों के विश्वविद्यालय के विद्वानों ने अपने व्याख्यान दिए। जिसमे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय  मेरठ के सूक्ष्मजीव विज्ञान  विभाग के डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने स्पिरुलिना के अधिक से अधिक प्रोडक्शन और  इसके न्यूट्रीशनल एस्पेक्ट्स के बारे में  व्याख्यान दिया और बताया कि स्पिरुलिना आने वाले समय में कुपोषण के शिकार लोगों के लिए वरदान साबित होगा। और ये सुपर फूड के रूप में जाना जाता है। स्पिरुलिना एक ब्लू ग्रीन शैवाल है। यह प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का भरपूर स्रोत है। डॉक्टर देवेंद्र कुमार इस पर अनुसंधान कर रहे है। इस व्याख्यान के लिए उत्तरांचल विश्विविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर धर्म बुद्धि के द्वारा डॉक्टर देवेंद्र को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय  मेरठ की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला और  सूक्ष्मजीव विज्ञान  विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए डॉक्टर देवेंद्र को शुभकामनाएं दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts