विवि में शुरू हुआ रूसी भाषा केन्द्र 

 रसिया में छाएगी भारतीय संस्कृति 

 मेरठ। रूषा भाषा सीखकर उच्च शिक्षा के लिए रूस जाने के दरवाजे खोलने का केन्द्र विवि में आरंभ हो गया है। मिनिन विवि रूस के विवि के कैंपस में रूसी भाषा अध्ययन केन्द्र का विधिवत शुभांरभ किया गया। मनिन विवि 250छात्रों को निशुल्क रूसी भाषा और संस्कृति सिखाएगा। 

 सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ,राज्य सभा सांसद डा लक्ष्मी कांत वाजपेयी ,डा सोमेन्द्र तोमर एवं कुलपति प्रो संगीता शुक्ला ने अटल सभागार में केन्द्र का शुभांरभ किया। इस मौके पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि रूस से भारत के घनिष्ठ संबध हमेशा से रहे हैं । संकट में रूस ने हमेशा भारत का साथ दिया है।केन्द्र न केवल संस्कृति बल्कि रूस को बेहतर ढंग से समझने में सहायक होगा। 

 डा लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने कहा कि विविव में यह केन्द्र वसुधैव कुटुम्बकम की दिशा में हुई सार्थक पहले है। छात्रों के लिए रूस में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के नये द्वार खुलेंगे। 

 कुलपति प्रो संगीता शुक्ला ने कहा कि 21 वीं सदी में नई तरह की चुनौतियां और अवसर है। यह केन्द्र नए अवसरों के द्वार खोलने में सहायक होगा। शैक्षिक एवं अनुसंधान के लिए विवि का यह रूसी केन्द्र भविष्य में नई उंचाईयों को छुएगा। 

 प्रो आर के सोनी ने कहा कि केन्द्र पर प्रत्येक 15 दिन में एक बैच शुरू होगा। शिक्षकों के लिए भी इस केन्द्र पर विशेष  कोर्स शुरू होंगे।  मिनिन विवि के रेक्टर ब्लादि मिरोविच स्दविन कोव ने कहा कि भारत में रूस के पांच संस्कृति केन्द्र है। जिसमें विवि भी एक है। 

 भारतीय संस्कृति देख गदगद हुआ रूसी दल 

 विवि रूसी अध्ययन केन्द का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ अटल सभागार में हुआ । अटल सभागार में प्रवेश के वक्त तिलक लगाते हुए पुष्प वर्षा की गयी। भारतीय संस्कृति को देखकर रूसी दल गदगद हो गया। समारोह में रूसी शिक्षा मंत्री ने भी ऑनलाइन अपनी बात रखी। 

 माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में चलेगा केन्द्र 

 विवि में रूसी एवं संस्कृति अध्ययन केन्द्र माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में चलेगा। इस केन्द्र पर प्रोजेक्टर सहित सभी सुविधाएं मौजूद रहेगी। पूरी तरह से वातानुकूलित इस केन्द्र पर अलग-अलग समय पर बैच पढाए जाएंगे। इस मौके पर प्रो लिलिया व्यादि मिरोवना एरूसकिया, प्रो बोरीसाेविच चुपरीकॉप, प्रो कनियाजेवा ओल्गा और प्रो लियूडमिला सिमोनेन्को आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts