कैंट विधायक ने कलश यात्रा  के माध्यम से हर घर एकत्र की पवित्र
मिटटी व चावल 

 मेरठ। मेरी माटी मेरा देश' अभियान में कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा क्षेत्र में कलश यात्रा प्रारंभ कर  हर घर से पवित्र मिट्टी और अक्षत संग्रह किए। 

मेरठ कैंट विधानसभा के अंतर्गत मेरठ, पटेल नगर मंडल, वार्ड नं. 52, बेगम बाग के बूथ संख्या 312,313,315 पर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर साथ में  मण्डल अध्यक्ष  बलराज गुप्ता, पार्षद  अजय चंद्रा, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सहित पार्टी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।  कंकरखेड़ा मंडल, वार्ड नं. 23, गोविंद पूरी  के बूथ संख्या 119, 120, 121 पर कलश यात्रा प्रारंभ कर हर घर से पवित्र मिट्टी और अक्षत संग्रह किए। इस अवसर पर मेरी माटी मेरा देश' अभियान के संयोजक  संजय त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष  अशोक सबलोक, पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सहित पार्टी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।  मुलताननगर मंडल, वार्ड नं. 51, दिनेश विहार के बूथ संख्या 233, 234 पर कलश यात्रा प्रारंभ कर हर घर से पवित्र मिट्टी और अक्षत संग्रह किए। इस अवसर पर साथ में मंडल अध्यक्ष अमित तोमर, वार्ड 51 पार्षद राजेंद्र उपाध्याय, वार्ड अध्यक्ष  हेमंत वर्मा, वार्ड 25 पूर्व पार्षद  रिशिपाल, मंडल उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक मुकेश शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts