केंद्रीय मंत्री के घर में युवक की हत्या
मंत्री के बेटे की पिस्टल से दोस्त को मारी गई गोलीकौशल किशोर बोले-घटना के वक्त बेटा नहीं था
लखनऊ (एजेंसी)।केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंत्री के बेटे की पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया गया है। खून से लथपथ शव बेडरूम में मिला है। मृतक युवक का नाम विनय श्रीवास्तव है। वह मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास उर्फ आशू का दोस्त था।
डीसीपी राहुल राज ने बताया कि रात में मंत्री के बेटे के घर पर 6 लोग आए थे। देर रात तक खाना पीना चला। उसके बाद घटना हुई। जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। युवक के सिर में चोट के निशान हैं। एक पिस्टल भी मिली है। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विनय श्रीवास्तव भाजपा कार्यकर्ता था। लखनऊ के दुबग्गा स्थित जिस घर में वारदात हुई। वह मंत्री के बेटे विकास किशोर का है। वह पिता से अलग घर में अकेले रहता था। घटना की सूचना पर कौशल किशोर भी मौके पर पहुंचे। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना के वक्त उनका बेटा घर में नहीं था।
वहीं मृतक के भाई का कहना है कि मेरा भाई साजिश के तहत मारा गया है। हत्या की गई है। मृतक विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में लिखित तहरीर दी है। इसमें जिक्र किया है कि मंत्री के घर में अजय रावत, शमीम, अंकित और बाबा रहते हैं। विकास ने बताया कि मैं किशोर के घर पहुंचा, तो मेरा भाई जमीन पर पड़ा था। खून से सना था, माथे के ऊपर गोली लगी थी। जिन लोगों पर हत्या का शक है, उनके खिलाफ तहरीर दी है।
घटना के वक्त बेटा दिल्ली में थाः केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा है कि घटना के वक्त उनका बेटा यहां मौजूद ही नहीं था वह दिल्ली में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो सच होगा वो सामने निकल कर आएगा। घर में चार से पांच लोग मौजूद थे। मुझे पता चला तो मैंने कमिश्नर से संपर्क किया। जो पिस्टल है वो मेरे बेटे की है। विनय 2017 से मेरे बेटे के साथ है। जिसकी हत्या हुई, वह बहुत अच्छा लड़का था। पुलिस पर कोई दबाव नहीं, पुलिस जांच करे। जो भी दोषी हो पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करे।
No comments:
Post a Comment