विशेष लोक अदालत में 844 वादों का हुआ निस्तारण 

लघु आपराधिक वाद का निस्तारण किये जाने हेतु किया गया विशेष लोक अदालत का आयोजन

मेरठ। गुरूवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा रजत सिहं जैन,  जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  के मार्गदर्शन में  लघु आपराधिक वादो का निस्तारण किये जाने हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया । जिसमें कुल 844 वादों को न्यायिक मजिस्ट्रेटों  द्वारा सुना गया। जिसमें से  विनय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मेरठ द्वारा 351 वादों का निस्तारण,सुश्री अर्चना सिहं, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  द्वारा 28 वादों का निस्तारण ,सुश्री आकांक्षा मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-1 मेरठ द्वारा 262 वादों का निस्तारण,  पराग यादव, सिविल जज (सी०डि०) त्वरित न्यायालय मेरठ द्वारा 1 वाद का निस्तारण, सक्षम द्विवेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-1 मेरठ द्वारा 25 वादों का निस्तारण , सुश्री स्वाति सिहं, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या - 2 मेरठ द्वारा 40 वादों का निस्तारण, सुश्री दीपिका अत्री, अपर सिविल जज ( जू०डि०) न्यायालय संख्या - 2 द्वारा 20 वादो का निस्तारण, जयवीर सिहं, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-3 मेरठ द्वारा 27 वादों का निस्तारण, हरिहर गुप्ता, अपर सिविल जज ( जू०डि०) न्यायालय संख्या - 4 मेरठ द्वारा 3 वादों का निस्तारण , प्रज्ञा सिहं, अपर सिविल जज ( जू०डि0) न्यायालय संख्या-6 मेरठ द्वारा 10 वादों का निस्तारण , रजत शुक्ला, अपर सिविल जज ( जू०डि0) न्यायालय संख्या - 1 मेरठ द्वारा 10 वादों का निस्तारण किया गया। आशिफ नवाज खांन, सिविल जज ( जू० डि0) सरधना द्वारा 24 वादों का निस्तारण, शिप्रा सिहं, अपर सिविल जज ( जू०डि०) न्यायालय संख्या-3 द्वारा 10 वादों का निस्तारण,सुश्री कामाक्षी सागर, अपर सिविल जज (जू.डि.) न्यायालय संख्या 7  द्वारा 06 वादों का निस्तारण , शिवेन्द्र शर्मा, सिविल जज (जू.डि.) मवाना द्वारा 4 वादों का निस्तारण, रजा हसनैन जैदी, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या 1 मेरठ द्वारा 23 वादों का निस्तारण किया गया। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts