भाकियू संघर्ष की महापंचायत में 200 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की
हापुड़,।भारतीय किसान यूनियन संघर्ष की एक महापंचायत सलाई गांव में आयोजित कि गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर व प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन इरकान चौधरी व समस्त राष्ट्र एवं प्रदेश पदाधिकारी सहित जिला पदाधिकारी गण मौजूद रहें। इस दौरान ग्राम सलाई के सभी सम्मानित ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे 200 लोगों द्वारा भाकियू संघर्ष की सदस्यता ग्रहण की गई। इस मौके पर पश्चिम के युवा अध्यक्ष असीम खत्री, जिला अध्यक्ष हापुड़ राजेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव सुधीर त्यागी, प्रदेश की युवा नितेश पंडित, मंडल उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील प्रधान, प्रदेश सचिव अमित प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मोरल, युवा जिला अध्यक्ष तनुज त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment